Aligarh MP spoke on AMU in Parliament

अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम
– फोटो : स्वयं

विस्तार


अलीगढ़ क सांसद सतीश गौतम ने एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाया है। संसद में उन्होंने कांग्रेस को घेरा और कहा कि कांग्रेस के शिक्षा मंत्री के पत्र के चलते यहां आरक्षण न देकर इन बच्चों का गला घोंटा जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस एससी-एसटी, ओबीसी की बात करती है। वहीं, केंद्र के धन से संचालित इस संस्थान को अल्पसंख्यक बता दिया। उन्होंने सदन में एएमयू में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग रखी।

Trending Videos

सदन में सतीश गौतम ने कहा कि एएमयू केंद्रशासित है और केंद्र के धन से चलती है। इससे पहले का केंद्रशासित विश्वविद्यालय बीएचयू है। मगर वहां एससी, एसटी व ओबीसी को आरक्षण की व्यवस्था है। मगर यहां नहीं है। इसके पीछे की वजह उन्होंने बताया कि कांग्रेस काल में कांग्रेस के शिक्षा मंत्री ने पत्र जारी कर इसे अल्पसंख्यक संस्थान बता दिया था। जिसकी वजह से यह हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस एससी, एसटी व ओबीसी की बात कर रही है, जबकि कांग्रेस की वजह से ये बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उनका गला घोंटा जा रहा है। केंद्र के धन से संचालित विश्वविद्यालय में ऐसा क्यों। उन्होंने इस संस्थान में आरक्षण लागू करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें