अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका उपचार महिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी शनिवार को घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया और करीब चार किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में लेकर पहुंच गए । वहां उसके साथ जबरन शराब पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

किशोरी के परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट और बर्बरता की। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी भागने के प्रयास में मकान की छत से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला और थाने ले गई। सीओ छर्रा अनिवेश कुमार के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है। 

 दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई

 नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान किशन गोपाल व संजू के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *