
अमर उजाला संवाद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूठा और अपनी तरह का ऐसा पहला आयोजन, जिसके साक्षी बनेंगे लखनऊवासी। आयोजन है अमर उजाला संवाद। 26 व 27 फरवरी को शहीद पथ स्थित होटल सेंट्रम में यह आयोजन होगा। खास इस मायने में कि लखनऊ की सरजमीं पर मंथन को जुटेंगी देश भर की नामचीन हस्तियां।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे और बात करेंगे यूपी के विकास की। भावी योजनाओं के रोडमैप से सबको रूबरू कराएंगे। साथ ही राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर तक से लेकर स्पोर्ट्स व कौशल विकास पर होगा मंथन। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।
अक्षय कुमार करेंगे मनोरंजन उद्योग पर बात: हिंदी सिनेमा उद्योग को बढ़ावा देने में यूपी ने जिस तरह से सहयोग किया है, उसी का नतीजा है फिल्म सिटी। इस पर चर्चा के लिए मौजूद रहेंगे हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार। युवा दिलों की धड़कन टाइगर श्राफ भी लखनऊ के लोगों से रूबरू होंगे।
प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम दूसरे दिन महिलाओं के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगी।
