{“_id”:”675bb713d8c8a1abe80c0768″,”slug”:”amazon-s-goods-stolen-truck-driver-and-assistant-turned-out-to-be-thieves-case-filed-2024-12-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अमेजॉन के माल पर हाथ कर दिया साफ, ट्रक चालक और सहायक निकले चोर; दर्ज हुआ मुकदमा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Fir demo – फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एटा कोतवाली नगर में अरविंद निवासी खंदौली जिला आगरा ने सनी निवासी शांतीनगर सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि लखनऊ से हैदराबाद अमेजॉन का सामान लेकर गए थे। इसे हैदराबाद न ले जाकर घर ले आए और 9.64 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
Trending Videos
अरविंद कुमार ने बताया कि वह तेजस कार्गो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद में फील्ड मैनेजर के पद पर तैनात है। कंपनी की गाड़ी चलाने के लिए सनी कुमार निवासी शांतीनगर नगला पोता और अतुल निवासी ईशेपुर करतला थाना बागवाला को रखा हुआ है। 17 नवंबर को दोनों लोग अमेजॉन कंपनी का सामान गाड़ी में लोड करवाकर सील कराकर निकल गए। लखनऊ से लोड हुआ सामान हैदराबाद जाना था लेकिन, यह लोग वहां से सीधे अपने घर एटा आ गए। इसके बाद 20 नवंबर को अतुल और सनी गाड़ी को कंपनी के गेट पर खड़ा करके भाग गए।
बताया कि गाड़ी की जांच की गई तो कंपनी की लगाई गई सील टूटी हुई थी और मिसमैच भी थी। इसके अलावा लगा हुआ कंप्यूटराइज्ड लॉक भी टूटा हुआ था। चेक किया तो उसमें से लगभग 964038 रुपये का सामान गायब था। दोनों लोगों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद पाए गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज के लिए कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।