अमेठी में लगातार हाइवे पर लगे संकेताक पर चढ़कर करतब दिखाने और उनकी रील बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला झंडा फहराने का है। 


Amethi: Hoisted the flag by climbing the signpost on the highway, a few days ago a video of him doing pushups

संकेताक पर फहराया झंडा।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


जान जोखिम डाल रील बना सोशल मीडिया पर मशहूर होने का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को कमरौली इलाके से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लगे नवील मंडी स्थल जाफरगंज के करीब 10 मीटर ऊंचे लगे संकेतांक बोर्ड पर एक युवक के हरे रंग का झंडा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर हालकि झंडा कौन सा है यह तो स्पष्ट नहीं हो रहा है।

Trending Videos

संकेतांक पर तीन अन्य झंडे भी लगे है।  लेकिन युवक की हिम्मत लोगों में चर्चा का विषय बनी है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पर लोगों तरह-तरह के कमेंट भी दे रहे है। वायरल वीडियो कब का है इसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। एसओ कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुशअप करने का मामला आया था सामने

झंडा फहराने के कुछ दिन पहले अमेठी में ही संकेताक के ऊपर चढ़कर पुशअप करने का मामला सामने आया था। उस मामले की जांच भी अभी तक चल रही है। पुलिस मान रही है कि रील बनाने के चक्कर में ये करतब किए जा रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें