Additional buses will run for Ayodhya Dham and Kartik Purnima fair

अमेठी बस अड्डे पर खड़ी बसें

अमेठी। अयोध्या व कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें लगाई है। इसमें अयोध्या मेले को लेकर चार अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

अयोध्या धाम और कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने को लेकर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती है। मेले में दर्शनार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने को लेकर परिवहन निगम की ओर से तैयारियां की गई है। अयोध्या के लिए स्थानीय डिपो से एक बस नियमित संचालित होती थी। मेले में भीड़ को देखते हुए अयोध्या के लिए चार अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं। ऐसे में लोगों को राम की नगरी अयोध्या पहुंचने में आसानी होगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए यहां से प्रयागराज, मानिकपुर, डलमऊ, गोकना के लिए ज्यादातर श्रद्धालु जाते हैं। स्नान मेला को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। प्रयागराज और रायबरेली के लिए बसे संचालित होती हैं, लेकिन पर्व पर डिपो की ओर से विशेष बसों के संचालन को लेकर तैयारियां की गई है।

यात्रियों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी

अमेठी डिपो के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि अयोध्या मेला के लिए डिपो से चार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कराया गया है। अयोध्या के लिए अब कुल पांच बसें हो गई हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए बसों को लगाया गया है। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों को भेजा जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *