Bikes collided with each other, tractor-trolley overturned while trying to save, caught fire

खड्ड में गिरा ट्रैक्टर

अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के सैठा अंधियारी के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे बाइकें आमने सामने टकरा गईं। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राली खड्ड में पलट गई। इससे आग लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मऊ गांव निवासी सैफ अपनी मां सायरा व समीर के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में गौरीगंज अठेहा मार्ग पर सैठा अंधियारी गांव के पास सामने से बाइक से आ रहे गुरु का पुरवा निवासी संतोष कुमार व प्रतापगढ़ के कुसौली निवासी राम अवध पाल से आमने-सामने भिंड़त हो गई। बाइक सवार पांचों लोग सड़क पर गिर पड़े।

तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक साेनू सरोज ने सड़क पर घायलों को देखकर ब्रेक लगा दिया। ट्रैक्टर ट्राॅली बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई और आग लग गई। ट्रैक्टटर पलटने पहले सोनू तथा साथ में मौजूद राजेश कूद गए।

सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मी पंकज सिंह, उमेश द्विवेदी व संतोष यादव ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर में लगे आग पर काबू पाया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है।

अस्पताल पहुंचे अफसर

– हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार प्रबंध की हकीकत देखी। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें