संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST

Women surrounded CMO office on demand for action

प्रदर्शन करतीं महिलाएं

गौरीगंज (अमेठी)। नवजात की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को सीएमओ दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया। संस्थागत प्रसव में लापरवाही बरतने तथा शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप जिम्मेदारों पर लगाया। मौके पर पहुंचे सीएमओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए महिलाओं को शांत कराया। गत दिवस प्रसव में लापरवाही बरतने से नवजात की मौत के सूचना के बाद कार्रवाई नहीं होने से खफा महिला किसान मंगलवार को विरोध प्रदर्शन पर उतर आईं। सीएमओ कार्यालय पहुंची महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो कर्मी परेशान हो गए। काफी देर तक चली नारे-बाजी के बाद कर्मियों की सूचना पर पहुंचे सीएमओ डॉ. विमलेेंदु शेखर ने समझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। महिलाएं 21 जून को दिए ज्ञापन में कार्रवाई की जानकारी देने की जिद पर अड़ गई। जिसके बाद सीएमओ ने सीएचसी जगदीशपुर के अधीक्षक को बुलाकर कार्रवाई की जानकारी देने को कहा।

अधीक्षक ने जांच पूरी होने की बात कहते हुए देर शाम तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद सीएमओ के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई। महिलाओं ने सभी सीएचसी में स्थापित हेल्थ एटीएम संचालित करने, दवाओं की कमी दूर कर प्रत्येक दशा में अस्पताल से दवा देने की व्यवस्था करने, चिकित्सकों की कमी दूर करने तथा कार्यरत चिकित्सकों की ओपीडी सेवा व आपातकालीन सेवा को बेहतर बनाने की मांग की। इस मौके पर रीता सिंह, कमलेश सरोज, अनारा, सीतापति, अकबरी बानो, केसरी व धर्मा आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *