आगरा के थाना सदर के देवरी रोड पर मानसिक रूप से कमजोर युवती को बच्चा चोर समझकर लोगों ने रस्सी से बांध कर पीट दिया। वहीं युवती के परिजन भी उसे लेकर चले गए। पुलिस ने भी शिकायत न मिलने की बात कही है। हालांकि घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

लोहामंडी क्षेत्र निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवती पांच दिन पहले घर से लापता हुई थी। परिजन ने लोहामंडी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती गलती से शुक्रवार को सदर के देवरी रोड पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। हंगामे के बाद युवती को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिजन उसे लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।