संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 09 Nov 2023 12:39 AM IST

Congress workers from Amethi met Rahul Gandhi in Kedarnath

केदारनाथ में राहुल गांधी व कांग्रेसी कार्यकर्ता।

अमेठी। केदारनाथ से आए सांसद राहुल गांधी के संदेश ने एक बार फिर सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। केदारनाथ में मिले कांग्रेसी नेताओं से राहुल गांधी ने अमेठी का हाल जाना। साथ ही गतिविधियों पर चर्चा की। जल्द ही अमेठी आने का वादा किया। यह संदेश यहां पहुंचते ही सियासी माहौल गर्म हो गया।

दरअसल, अमेठी को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति ईरानी ने हराया था। बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसके बाद अंदर खाने में कांग्रेसी तैयारी कर रहे हैं लेकिन, अभी कोई खुलकर नहीं बोल रहा है।

जिले के कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला अपने साथियों के साथ केदारनाथ की यात्रा पर हैं। वहां पर उनकी मुलाकात सांसद राहुल गांधी से हुई। बताया कि बाबा केदारनाथ धाम में मिले सांसद राहुल गांधी ने अपने हाथों से प्रसाद खिलाया। सांसद राहुल गांधी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही अमेठी आ रहा हूं। अमेठी किसी किरायेदारों की नहीं है। अमेठी हमारा परिवार है। कांग्रेस नेता सोनू सिंह का कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *