गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकाय गौरीगंज, जायस, मुसाफिरखाना व अमेठी में अध्यक्ष व सभासद पद का निर्वाचन हो गया है। इनमें जायस की नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पास खुद का घर तक नहीं है। जबकि गौरीगंज नगरपालिका अध्यक्ष के पति करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद जायस की सीट इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई थी। इस सीट से कांग्रेस ने मनीषा को अपना उम्मीदवार बनाया था। रिटर्निंग ऑफिसर को दिए गए हलफनामे में मनीषा व उनके पति के पास नगर पालिका परिषद क्षेत्र में न तो जमीन है और न ही घर। नव निर्वाचित अध्यक्ष अपने चाचा विजय कुमार के घर में रहती हैं। मनीषा के पास नकदी के नाम पर केवल 10 हजार रुपये है।
वहीं निकाय चुनाव में दूसरी बार हिस्सा लेने वाली नगर पालिका गौरीगंज की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि सिंह के पास 16.53 लाख रुपये जबकि पति दीपक सिंह के पास करीब 1.70 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि दोनों नगर पालिका अध्यक्ष भूमिहीन हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत अमेठी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजू कसौधन के पास 15 लाख कीमत के आवासीय प्लॉट के साथ करीब 12.50 लाख रुपये के आभूषण हैं। जबकि नगर पंचायत मुसाफिरखाना में तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने वाले बृजेश कुमार के पास कुल 50 लाख रुपये की संपत्ति है। इनके ऊपर दो बैंकों में 26 लाख रुपये का ऋण भी है।
इनसेट
नगर पालिका परिषद गौरीगंज फोटो संख्या-5
नवनिर्वाचित अध्यक्ष – रश्मि सिंह
शिक्षा – स्नातक
बैंक – 10 लाख
नकद – 17 हजार
वाहन – शून्य
आभूषण – 100 ग्राम सोना
भूमि – शून्य
भवन – शून्य
बैंक ऋण – शून्य
कुल संपत्ति – 16.53 लाख रुपये
नगर पालिका परिषद जायस फोटो संख्या-6
नवनिर्वाचित अध्यक्ष – मनीषा
शिक्षा – परास्नातक
नकद – 10 हजार
वाहन – शून्य
आभूषण – 100 ग्राम सोना
भूमि – शून्य
भवन – शून्य
बैंक ऋण – शून्य
कुल संपत्ति – 6.35 लाख रुपये
नगर पंचायत अमेठी
फोटो संख्या-7
नवनिर्वाचित अध्यक्ष – अंजू कसौधन
शिक्षा – जूनियर हाईस्कूल
नकद – 50 हजार
वाहन – शून्य
आभूषण – 200 ग्रा. सोना, 500 ग्रा.चांदी
भूमि – एक प्लाॅट (15 लाख कीमत)
भवन – शून्य
बैंक ऋण – शून्य
कुल संपत्ति – 27.50 लाख रुपये
नगर पंचायत मुसाफिरखाना
फोटो संख्या-8
नवनिर्वाचित अध्यक्ष – बृजेश कुमार
शिक्षा – जूनियर हाईस्कूल
नकद – 50 हजार
वाहन – एक बाइक व दो एसयूवी
आभूषण – 30 ग्राम सोना
भूमि – 69.70 वर्ग मीटर (अकृषि)
भवन – तीन
बैंक ऋण – 26 लाख रुपये
कुल संपत्ति – 50 लाख रुपये
