संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:57 AM IST
फुरसतगंज (अमेठी)। भारत सरकार के मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में डिप्टी डायरेक्टर जनरल व राजीव गांधी विमानन विश्व विद्यालय के उपकुलपति प्रमोद कुमार ठाकुर को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के निदेशक पद की जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से सौंपी गई है। एक नवंबर से वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के निदेशक पद का कार्यभार संभालेंगे। संवाद
