Bike rider dies due to collision with uncontrolled tractor

अमजद फाइल फोटो

तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के तिलोई मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मोहनगंज थानाक्षेत्र के आशापुर रूरू निवासी निवासी अमजद खान (40) शुक्रवार की देर शाम गांव के तुफैल (42) के साथ बाइक से बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में मोहनगंज-तिलोई मार्ग पर कस्बे के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

दुर्घटना में अमजद खान और तुफैल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को देते हुए घायलों को जगदीशपुर के इंडोगल्फ स्थित सूर्या अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमजद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तुफैल का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन मोहम्मद नफीस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर चालक और ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे या नहीं, इसके बारे में पता किया जा रहा है। जल्द ही ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

20 दिन पहले सऊदी से घर आया था अमजद

तिलोई। सड़क दुर्घटना में मृतक अमजद सऊदी अरब में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 20 दिन पहले अमजद छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था।

अमजद के घर आने के बाद परिजन भी खुश थे। परिजनों के खुशी को सड़क दुर्घटना के बाद ग्रहण लग गया। पत्नी नसरीन यह कहकर बेहोश हो जा रही है कि अब बच्चों की पढ़ाई व लालन पालन कैसे होगा। बेटी व बेटों की करुणवेदना देखकर हर किसी की आंख नम हो जा रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *