संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
मुसाफिरखाना(अमेठी)। थानाक्षेत्र के पूरे गुलाल मजरे केशवपुर में खेत की जोताई करते समय रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी है।मुसाफिरखाना थाने के पूरे गुलाल मजरे केशवपुर में रविवार को ट्रैक्टर में रोटावेटर बांध कर खेत की जोताई की जा रही थी। तभी गांव के ही अनिल कुमार प्रजापति का पुत्र सूरज (14) भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। खेत की जोताई के दौरान अचानक सूरज ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर में फंस गया।
सूरज को गिरा देखकर चालक जब तक ट्रैक्टर रोका उसे बाहर निकालता उसकी मौत हो गई। सूरज की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
