संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:45 AM IST

Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”680bdf5051dc7bbc900a1d0d”,”slug”:”an-innocent-girl-who-went-to-the-shop-to-buy-some-goods-was-molested-orai-news-c-224-1-ori1005-128440-2025-04-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दुकान पर सामान लेने गई मासूम से छेड़खानी, तनाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:45 AM IST

माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई मासूम को दुकानदार ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। पिता ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दे दी है। आरोपी के धर्म विशेष के होने पर हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सीओ ने आरोपी के जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय मासूम गुरुवार शाम दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकानदार टॉफी देने की बात कहकर उसे अंदर ले जाने लगा। जब किशोरी ने चिल्लाया तो शोरगुल सुन आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। डरी सहमी घर पहुंची मासूम ने माता पिता को बात बताई । पिता ने थाने में आरोपी मुबीन मंसूरी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी धर्म विशेष का होने की जानकारी पर हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ राम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।