प्रसिद्ध उद्योगपति अनंत अंबानी अपने दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर शुक्रवार को ब्रजभूमि मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर में गिरिराज महाराज के विधि-विधान से दर्शन व पूजन किए और कहा कि परिक्रमा कर उन्हें अपार आनंद का अनुभव हुआ है।
मथुरा में गिरिराज महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी (फाइल फोटो)
मथुरा। उद्योगपति अनंत अंबानी ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन, कहा- परिक्रमा कर अपार आनंद का अनुभव हुआ। ब्रजभूमि की आध्यात्मिक धरा पर शुक्रवार को उद्योगपति अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के दरबार में हाजिरी लगाई। जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से सेवा-पूजन कर प्रभु को विविध भोग समर्पित किए। गंगाधाम आश्रम से मुखारविंद मंदिर पहुंचकर अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। इस दौरान नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा उनके साथ रहे।
अनंत अंबानी सबसे पहले गंगाधाम आश्रम पहुंचे
अनंत अंबानी सबसे पहले गंगाधाम आश्रम पहुंचे, जहां तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा ने उनका स्वागत किया। आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वे विशाल बाबा के सानिध्य में पैदल ही जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंचे। पैदल यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने उन्हें देखकर जय गिरिराज, जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर सेवायतों और पुरोहितों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh | As he performs the sacred Govardhan Parikrama, Reliance Industries Executive Director Anant Ambani says, “The Govardhan Parikrama evokes a profound sentiment—it feels as though my heart is connecting with Shri Krishna and Shri Shrinathji. Witnessing the deep faith of the people here—the people of Braj—has left me truly moved, and I am deeply grateful to them. They welcomed me with such immense love. I extend my heartfelt thanks and a salute to all those performing the parikrama; I have observed various ways in which they undertake this journey—some perform ‘dandavat’…I have been blessed with the opportunity to receive their blessings. The atmosphere here fills me with great joy. I began this journey driven by my own inner devotion, and very soon, I shall bow my head before Giriraj Dharan (Govardhan Hill), the temple, and the shrine of Shri Shrinathji’s brother. I am overcome with emotion…”
— ANI (@ANI) November 27, 2026
यहां मंदिर की परंपराओं के अनुरूप कुनबाड़ा का आयोजन हुआ
यहां मंदिर की परंपराओं के अनुरूप कुनबाड़ा का आयोजन हुआ। गिरिराजजी को विभिन्न प्रकार के भोग समर्पित किए गए। तिलकायत विशाल बाबा के सानिध्य में विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। अनंत अंबानी ने प्रभु के चरणों में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजन के दौरान उन्होंने गिरिराजजी की शिला का दर्शन कर मत्था टेका और ब्रजभूमि की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन से पूर्व अनंत अंबानी ने बल्लभकुल पुरोहित सुरेशचंद रामजीलाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पुरोहित ने उन्हें प्रसादी दुपट्टा भेंट किया और ब्रजभूमि आगमन पर बधाई दी। मंदिर के सेवायतों ने भी उन्हें प्रसाद भेंट किया।
जतीपुरा मुखारविंद को गिरिराजजी का प्रमुख स्वरूप माना जाता है
जतीपुरा मुखारविंद को गिरिराजजी का प्रमुख स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने यहीं से गिरिराजजी का पूजन शुरू कराया था। यही कारण है कि देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अनंत अंबानी का गिरिराजजी के प्रति विशेष श्रद्धा भाव रहा है। इससे पहले भी वे परिवार सहित गोवर्धन आकर दर्शन कर चुके हैं।
उनके आगमन को लेकर जतीपुरा और गोवर्धन में दिनभर हलचल रही
उनके आगमन को लेकर जतीपुरा और गोवर्धन में दिनभर हलचल रही। स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। गंगाधाम से लेकर मुखारविंद मंदिर तक पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूजन-अर्चना के बाद अनंत अंबानी कुछ देर मंदिर परिसर में रुके और सेवायतों से मंदिर की परंपराओं और सेवा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे वापस गंगाधाम आश्रम लौट आए।
बांकेबिहारी मंदिर भी जाएंगे
अनंत अंबानी दो दिवसीय दाैरे पर मथुरा पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह शुक्रवार को गिरिराज महाराज के दर्शन के बाद शनिवार को सुबह वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। यहां ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इस दाैरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘25777229988609873’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
