कानपुर। सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में जेल में बंद अवनीश दीक्षित के फरार साथी व 50 हजार के इनामी हरेंद्र मसीह के खिलाफ कोतवाली थाने में एक मामला दर्ज हुआ है।

Trending Videos

नजूल जमीन कब्जाने के मामले में गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई (धारा 84) का नोटिस जारी होने के बाद भी हरेंद्र ने खुद को कानून के हवाले नहीं किया था। इसी के चलते विवेचक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नजूल जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में लेखपाल विपिन ने झांसी के नवाबाद थानाक्षेत्र के झोकनबाग अस्पताल निवासी हरेंद्र मसीह और अवनीश दीक्षित समेत 13 नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, सैमुअल गुरुदेव सिंह ने भी इन्हीं आरोपियों के खिलाफ डकैती व अन्य धाराओं में कोतवाली में ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें