Apna Dal Kamerawadi declared seven candidates

असदुद्दीन ओवैसी के साथ पल्लवी पटेल (बाएं)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अपना दल कमेरावादी ने शनिवार को सात लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कार्यालय स्थित लखनऊ में डॉ पल्लवी पटेल के उपस्थति में कल देर शाम तक चली बैठक के बाद पीडीएम (पिछड़ा, दलित, मुस्लिम) गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची आज सुबह जारी की गई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल ने कहा कि पीडीएम उत्तर प्रदेश मजबूती से चुनाव लड़ेगी। शेष अन्य सीटों पर शीघ्र ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पीडीएम ने रायबरेली से हाफिज मोहम्मद मोबीन और बरेली से सुभाष पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, हाथरस से डॉ. जयवीर सिंह धनगर, फिरोजाबाद से प्रेमदत्त बघेल, फतेहपुर से रामकिशन पाल, भदोही से प्रेमचंद बिन्द, चंदौली से जवाहर बिन्द को उम्मीदवार बनाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें