आगरा के सरकारी विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाली सहायक अध्यापिका ही विद्यालय से अधिकतर गायब रहती हैं। स्कूल आती भी हैं तो बच्चों को पढ़ाती ही नहीं हैं। उनके इस आचरण की कोई शिकायत करता है या उन्हें ऐसा करने से रोकता है, तो वह उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं । ग्रामीणों और अन्य अध्यापकों की शिकायत के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की तो सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद शिक्षिका को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

जगनेर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट देवरी में कार्यरत सहायक अध्यापिका वर्षा राजौरा के खिलाफ स्कूल में उपस्थित न होने, बच्चों को न पढ़ाने, कार्य में लापरवाही बरतने और अन्य शिक्षकों व ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों और विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की। खंड शिक्षा अधिकारी जगनेर जगत राजपूत ने मामले की जांच की।

खंड शिक्षा अधिकारी के मुताबित जांच में पाया गया कि सहायक अध्यापिका वर्षा राजौरा अधिकतर समय विद्यालय से अनुपस्थित रहती हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक के कमरे में निजी ताला जड़कर चाबी अपने पास रख ली है। कई बार कहने पर भी ताला नहीं खोला। इससे पहले भी इनके खिलाफ शिकायतें आ चुकी हैं। जिस कारण इनका वेतन पहले से ही अवरुद्ध किया जा चुका है। इसके बावजूद विद्यालय में शिक्षिका की ओर से लापरवाही बरती जा रही है, इसे देखते हुए निलंबन की संस्तुति समेत जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें