खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Audi A6 Allroad PHEV: दिग्गज कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी पांचवीं पीढ़ी की A6 ऑलरोड क्रॉसओवर को वैश्विक बाजार में अनवील कर दिया है। इस बार कंपनी ने अपनी इस आइकॉनिक कार को बिल्कुल नए और फ्यूचरिस्टिक तकनीक के साथ पेश किया है।

आपको बता दें यह नई ऑडी ए6 अब पहले से कहीं ज्यादा चौड़ी, जमीन से ऊंची यानी की ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और रग्ड डिजाइन के साथ आई है। इस कार में सबसे ज्यादा महत्व इसके प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन काे दिया जा रहा है। स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले एडवांस एयर सस्पेंशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ यह कार हर तरह के रास्तों पर सफर करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड
– फोटो : audi
पहली बार मिला Plug-in Hybrid पावरट्रेन
- इस नई ऑडी ए6 ऑलरोड का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र इसका नया प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। जो कुल 367 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- कंपनी की मानें तो यह लग्जरी क्रॉसओवर डब्ल्यूएलटीपी साइकिल के अनुसार, सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 95 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है। ऐसे में रोजाना की ड्राइविंग के दौरान कई आर पेट्रोल डलवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

3 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड
– फोटो : audi
परफॉर्मेंस भी शानदार
- इतना ही नहीं, इस गाड़ी का परफॉर्मेंस तो और भी शानदार है। नई A6 Allroad केवल इको-फ्रेंडली ही नहीं बल्कि तेज भी है। Plug-in Hybrid वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.5 सेकंड में पकड़ सकता है।
- इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिमिट किया गया है। इसमें 25.9 kWh बैटरी पैक (20.7 kWh यूजेबल) इसमें दिया गया, जो 11 kW AC चार्जर से करीब 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

4 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड
– फोटो : audi
डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद
- ऑडी उन ग्राहकों के लिए भी बनाई गई है, जो सिर्फ डीजल इंजन पसंद करते हैं। कंपनी ने इसमें 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन का विकल्प भी दे रही है, जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक शामिल है।
- यह इंजन 299 bhp की पावर और 580 Nm का टॉर्क देता है। डीजल वेरिएंट 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 5.4 सेकंड में हासिल कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड भी 250 किमी/घंटा है।
- स्टैंडर्ड A6 Avant (एवांट) की तुलना में नई Allroad को ज्यादा मजबूत और एडवेंचर-फ्रेंडली बनाया गया है। यह मॉडल 111 मिमी ज्यादा चौड़ी है। वहीं फ्रंट ट्रैक 74 मिमी और रियर ट्रैक 70 मिमी तक बढ़ाया गया है।
- अगर ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो इसमें यह भी 34 मिमी ज्यादा है। इसके अलावा एयर सस्पेंशन ऑफ-रोड मोड में कार को 15 मिमी अतिरिक्त ऊंचाई देने में सक्षम है।
- हाई-स्पीड ड्राइविंग के दौरान यही सिस्टम वाहन को नीचे लाकर स्थिरता बढ़ाता है।

5 of 7
ऑडी A6 ऑलरोड
– फोटो : audi
रियर एक्सल स्टीयरिंग से बेहतर कंट्रोल
- नई A6 Allroad में रियर एक्सल स्टीयरिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह सिस्टम पीछे के पहियों को फ्रंट व्हील्स की विपरीत दिशा में 5 डिग्री तक मोड़ सकता है, जिससे टर्निंग रेडियस लगभग 1 मीटर तक कम हो जाता है।
- इससे शहरों में ड्राइविंग और पार्किंग पहले से आसान हो जाती है।
