सांस लेने में तकलीफ पर भर्ती कराया गया था युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संवाद न्यूज़ एजेंसी

औरैया।कोतवाली औरैया क्षेत्र के इकौरापुर निवासी रामकुमार (60) को सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों और सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर ने बताया कि सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही थी, लेकिन इसी दौरान उनकी स्वाभाविक मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्रता की। प्राचार्य के अनुसार, परिजन को समझाकर शांत कराया गया, जिसके बाद वे शव लेकर घर चले गए। वहीं, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। न ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई तहरीर दी गई है।



Source link

अभी अभी की खबरें