Three injured in a firing in thana baba bazar thana in Ayodhya.

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या जिले के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के पूरे शुक्ल भरतपुर वार्ड मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में शनिवार की देर रात पटीदारी के विवाद में गोली चल गई। जिसमें  तीन लोगों को गोली है और एक गम्भीर घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

गोली लगने से आत्माराम शुक्ल, मोहित शुक्ल व अनंतराम शुक्ल घायल हुए हैं।

 सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रुदौली क्षेत्राधिकारी रुदौली सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी थाना प्रभारी बाजार संतोष सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली देवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी देवेश द्विवेदी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी ने बताया की तहरीर मिली है थाना बाबा बाजार में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।



Source link

अभी अभी की खबरें