संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 17 Jun 2023 11:54 PM IST

कुठौंद। यमुना नदी में डूबे किशोर का 20 घंटे बाद शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के पतराही गांव निवासी बालकराम का 13 वर्षीय पुत्र लोकेश उर्फ लल्लू शुक्रवार की सुबह गांव के ही पास से ही निकली। यमुना नदी के किनारे बकरियां चराने गया था। तभी कुछ लोग वहां नहा रहा रहे थे, जिससे वह भी यमुना में नहाने के लिए गया जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया था। जानकारी पर थानाध्यक्ष आसपास के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की दोपहर उसका शव नदी में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। लोकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



Source link

अभी अभी की खबरें