Ayodhya Ram Mandir 20 percent increase in automobile sector in Ayodhya within two years

फाइल फोटो

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



कभी सन्नाटे और विकास से कोसों दूर अयोध्या आज नव्य अयोध्या में तब्दील हो गई है। विकास की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छोटे से जिले में आज 36 लग्जरी कारें बिक चुकी हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है। 

केवल दो साल में करीब 7800 नई कारें अयोध्या में फर्राटा भर रही हैं। अयोध्या में आटो मोबाइल सेक्टर ने वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के बीच कुल 20 फीसदी की ग्रोथ की है, जो यूपी में सबसे ज्यादा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या में इसी अवधि में करीब 80 हजार वाहन अयोध्या में बिके। 

इतना ही नहीं अयोध्या को इको फ्रेंडली बनाने की कवायद के तहत 7700 से ज्यादा ई वाहनों का पंजीकरण भी हुआ है। कारों की बिक्री में अप्रत्याशित वृद्धि के प्रमुख कारण सोना उगलती जमीनें, व्यापार में दस गुना से ज्यादा उछाल और इंफ्रा में लगी कंपनियों की टीमों के ठहराव है।

जनवरी के 15 दिन में बिक गईं 243 कारें

आंकड़ों के मुताबिक कारों की बिक्री की रफ्तार इस साल सारे रिकार्ड तोड़ सकती है। जनवरी के 15 दिन के अंदर 243 कारें बिक चुकी हैं। एक करोड़ रुपये या इससे ऊपर की कीमत वाली लग्जरी कारों की बात करें तो पिछले साल इस सेगमेंट के तीन सबसे प्रमुख ब्रांड की क्रमश: 4,2 और 1 कारें बिकीं। वर्ष 2022 में इस रेंज की पांच कारें अयोध्यावासियों ने खरीदी थीं। वर्ष 2021 में ये संख्या 4 और वर्ष 2020 में महज 1 थी। करोड़ों की कीमत वाली इन कारों की कुल संख्या अयोध्या में 36 है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *