10:02 AM, 21-Jan-2024
आज आ सकते हैं मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को अयोध्या पहुंच गए। वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक अब यहीं पर प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तैयारियों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर वापस लौट गए थे। सीएम योगी के रविवार को फिर अयोध्या आने की संभावना है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह यहीं पर डेरा डाले हुए हैं। कई अन्य मंत्री रविवार को आएंगे।
09:54 AM, 21-Jan-2024
यूपीएसएसएफ के पहरे में राम मंदिर
प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की महिला व पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है। पूरे परिसर को अभेद्य बनाया गया है। बल के लगभग 1450 जवान राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya Live: 2500 क्विंटल फूलों से संवर रही अयोध्या, थाईलैंड और अर्जेंटीना से आई खेप
09:51 AM, 21-Jan-2024
एसपीजी की सुरक्षा में कार्यक्रम स्थल
प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व एसपीजी का एक और दल अयोध्या पहुंच गया है। अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा-व्यवस्था अपने कब्जे में ले ली है। वीआईपी के ठहरने वाले स्थानों व होटलों पर भी सुरक्षा घेरा सख्त किया गया है।
09:47 AM, 21-Jan-2024
सील हुई रामनगरी, बिना पास प्रवेश नहीं
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रामनगरी का सुरक्षा घेरा सख्त किया गया है। शनिवार रात से ही जिले समेत अयोध्या धाम की सीमाएं सील कर दी गईं। बिना पास के किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री समेत अन्य अतिथियों के गुजरने वाले मार्ग पर बने मकानों का सत्यापन किया है। छतों पर भी कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र जवान मुस्तैद रहेंगे।
09:01 AM, 21-Jan-2024
Ayodhya Ram Mandir LIVE Updates: सील हुई रामनगरी, बिना पास एंट्री नहीं; आज अयोध्या पहुंचेंगे 55 देशों से VIP
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इसके पहले आज 21 जनवरी को कुछ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। प्रण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले रविवार को नित्यपूजन, हवन, पारायण, प्रात: मध्वाधिवास, 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से मूर्ति स्नान, महापूजा, उत्सव मूर्ति का प्रासाद परिक्रमा, शय्याधिवास तत्वन्यास, महान्यासादि, शांतिक-पौष्टिक, अघोर-व्याह्रतिहोम, रात्रि जागरण जैसे अनुष्ठान होंगे।
