उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में मंगलवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 84 यात्रियों से कुल 61,810 रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 34 और अनियमित यात्रा करने वाले 25 यात्री शामिल हैं। वहीं, ट्रेनों में धूम्रपान करते मिले 25 यात्रियों पर भी जुर्माना लगाया गया।

सीटीआई ज्ञान सिंह के नेतृत्व में उरई स्टेशन समेत विभिन्न ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करते मिले 34 यात्रियों से 37,760 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 25 यात्रियों से 18,500 रुपये और धूम्रपान करते मिले 25 यात्रियों से 5,550 रुपये जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान संत कबीरनगर एक्सप्रेस, उद्योगनगरी एक्सप्रेस, सुल्तानपुर एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, मेमू पैसेंजर, बरौनी-ग्वालियर और राप्तीसागर एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों में जांच की गई।

चेकिंग अभियान में चेतराम वर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, आसिफ अली, सैयद ताज अब्बास, सीबा टी. मैथ्यू, नीलम सिंह, ज्योतिका साहू और कविता अग्रवाल शामिल रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *