08:29 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: आज कई सितारे अयोध्या पहुंचेंगे

यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितने लोग वास्तव में 161 फीट ऊंचे गुलाबी बलुआ पत्थर के मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। हालांकि, ज्यादातर एथलीट्स के आज अयोध्या पहुंचने की संभावना है।

08:28 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: इन्हें भी मिला निमंत्रण

भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, लंबी दूरी की धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है, साथ ही महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को भी निमंत्रण मिला है।

08:26 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: अन्य खेलों से इन्हें मिला न्योता

वहीं, अन्य खेलों से शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, महान एथलीट पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, धनुर्धर दीपिका कुमारी, पूर्व बैडमिंटन स्टार गोपीचंद उन प्रमुख खेल हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

08:23 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: क्रिकेट जगत की इन हस्तियों को भी मिला न्योता

क्रिकेट जगत से  सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग विराट कोहली, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन को भी निमंत्रण भेजा जा गया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी इस सूची में हैं। रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा को भी न्योता दिया गया है।

08:22 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: वेंकटेश-कुंबले अयोध्या पहुंचे

पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों को इस समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। 

08:18 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या पहुंचे खेल जगत के ये सितारे, इन्हें भी मिला है न्योता

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म जाएगा। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस समारोह में देश विदेश के कई सितारे शामिल होंगे। खेल जगत से भी कई सितारे इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *