01:20 PM, 23-Jan-2024

रामलला के दर्शन को उमड़े भक्त

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए जब पहली बार मंदिर खुला तो आस्था का रेल उमड़ पड़ा। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि पर पहुंच गए थे। 

12:56 PM, 23-Jan-2024

दर्शन करने के लिए भक्तों ने सुरक्षा में सेंध लगाई

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। दर्शन करने के लिए भक्तों ने सुरक्षा में सेंध लगा दी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया गया।

 

12:40 PM, 23-Jan-2024

भक्तों ने सरयू घाट पर लगाई डुबकी

श्रद्धालुओं ने अयोध्या के सरयू घाट पर पवित्र डुबकी लगाई।

 

11:51 AM, 23-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir: सिंधिया बोले-500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम वापस अयोध्या आए 

ग्वालियर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम वापस अयोध्या आए हैं। भगवान श्री राम को दोबारा अयोध्या में स्थापित करने का कार्य हुआ। कल के कार्यक्रम के साथ केवल देश की 140 करोड़ जनता की आस्था ही नहीं थी बल्कि पूरे विश्व के भगवान राम के अनुयायियों की श्रद्धा और आस्था जुड़ी हुई है। हमारा कार्य कल से शुरू होता है। हमें अपने देश को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना है।

11:43 AM, 23-Jan-2024

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात

अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। वहीं, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए।

11:33 AM, 23-Jan-2024

मंदिर में एंट्री गेट बंद किए गए

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देर के लिए मंदिर में एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। राम मंदिर में फिलहाल श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। भारी भीड़ की वजह से मंदिर प्रशासन फैसला लिया गया है। पहले बुजुर्ग और महिलाओं को दर्शन की इजाजत मिलेगी।

11:24 AM, 23-Jan-2024

पीएम मोदी का मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि “कल, 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा।”

 

11:03 AM, 23-Jan-2024

दर्शन करके ही जाएंगे: श्रद्धालु

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे।” एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है…”

10:56 AM, 23-Jan-2024

अयोध्या में भक्तों की भीड़

10:36 AM, 23-Jan-2024

आचार्य सत्येंद्र दास बोले- अयोध्या नगरी दिव्य दिखाई दे रही है

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या नगरी दिव्य दिखाई दे रही है। इस समय त्रेतायुग की झलक देखने को मिल रही है। अयोध्या भक्तों के समूह से भर गई है। पहले दिन दर्शन के लिए इतने लोग यहां उपस्थित हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे। 4000 संतों के समूह भी आए हैं। आज अयोध्या नगरी राममय दिखाई दे रही है। 

10:25 AM, 23-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: मुख्य पुजारी बोले- त्रेतायुग जैसी हुई अयोध्या, भक्त इतने कि आज सभी दर्शन संभव नहीं

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें