Ayodhya Ram Mandir Pran Prathistha: Special Guests Arriving in Ayodhya For Ram Temple Consecration Ceremony

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई विशिष्ट अतिथि रामनगरी पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सरयू किनारे स्थित अयोध्या नगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है। शनिवार को कई मेहमान रामनगरी पहुंच गए हैं। हालांकि आमंत्रितजन बड़ी संख्या में रविवार को पहुंचेंगे। कई वीवीआईपी ऐसे भी होंगे जो सीधे 22 जनवरी को ही विमान से आएंगे। वह उसी दिन लौट भी जाएंगे। यहां रात्रि प्रवास करने वाले मेहमानों को होटल, टेंट सिटी और आश्रमों में तैयार किए गए विशेष कक्षों में ठहराया जा रहा है।

शनिवार को रामनगरी पहुंचने वाले अतिथियों में मुख्य रूप से ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, योग गुरु बाबा रामदेव, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री और युग पुरुष परमानंद शामिल हैं। इसी तरह विभिन्न अखाड़ों के महंत और पंचों के साथ बड़ी संख्या में आमंत्रित अन्य धर्माचार्यों के आने का सिलसिला जारी है। 

इन जगहों पर है रुकने की व्यवस्था

इन सभी के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग टेंट सिटी और आश्रमों में ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। कुछ विशिष्ट संत निर्मोही अखाड़े में प्रवास कर रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई शीर्ष पदाधिकारी पहुंच गए हैं। शनिवार को यहां आने वालों में सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल और पूर्व सर कार्यवाह भैया जी जोशी प्रमुख हैं। 

रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचेंगे अतिथि

सर संघ चालक मोहन भागवत रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके साथ आरएसएस के कई अन्य केंद्रीय पदाधिकारी भी समारोह के एक दिन पहले ही आएंगे। सर संघ चालक समेत अन्य सभी शीर्ष नेता 22 जनवरी तक यहीं रुकेंगे। यह सभी लोग समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौटेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *