संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:49 AM IST

शोभायात्रा निकालते स्कूली बच्चे
अमेठी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समाराेह को लेकर शनिवार को जिले में स्कूली बच्चों ने शोभायात्रा निकाली। वहीं बाजार में भी रामोत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है।
शनिवार को जिले के कई स्कूलों के बच्चों ने शोभायात्रा निकाली। भक्ति गीतों के बीच किसी ने राम का रूप धारण किया था तो किसी ने सीता व हनुमान का। साथ ही जिले के स्कूलों में हुए कार्यक्रम में बच्चों को श्रीराम के जीवन दर्शन के बारे में बताया गया। बाजार में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह दिखा। बाजार को भगवा रंग के झंडों से सजाया गया। गौरीगंज के तहसील रोड पर हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ सोमवार को होगा। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का भी आयोजन किया गया है। संवाद
