आटा। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम उकासा मोड़ के पास शव लेकर जा रही एंबुलेंस की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। इसके बाद एंबुलेंस ने मोपेड को भी टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोपेड सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपनी कार रोककर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। हादसे के चलते करीब 20 मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी 85 वर्षीय राम आसरे वर्मा का शव गुजरात के अहमदाबाद से एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। मंगलवार शाम करीब 5:10 बजे आटा थाना क्षेत्र में उकासा मोड़ से लगभग 50 मीटर पहले चालक को झपकी आ गई। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑटो से टकरा गई। इसके बाद एंबुलेंस ने मोपेड को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जबकि मोपेड खंदक में जा गिरी।

हादसे में लालाराम (53) निवासी लोहागढ़, झांसी, रामसिंह (60) निवासी उरई, प्रियंका (20), अनामिका (22) और राजकुमारी (38) निवासी बम्हौरी, राजेंद्र (42) और अभिमन्यु (30) निवासी इकोना तथा धर्मेंद्र (36) निवासी हैदलपुर घायल हो गए। ऑटो पलटने से धर्मेंद्र का पैर उसके नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। हादसे के बाद ऑटो में सवार महिलाएं समेत अन्य घायल सड़क पर पड़े मदद के लिए गुहार लगाते रहे। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने भी घायलों की मदद की।

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी अपनी कार से कालपी से उरई की ओर जा रहे थे। उकासा मोड़ के पास हादसा देखकर उन्होंने तत्काल कार रुकवाई और आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया। विधायक की तत्परता से घायलों को मदद मिलने पर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत महसूस की।

आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया। साथ ही एंबुलेंस चालक और वाहन को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया। एंबुलेंस में रखे शव और परिजनों को दूसरी एंबुलेंस से सुल्तानपुर रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो - 06 घटना के बाद निकल रहे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में क

फोटो – 06 घटना के बाद निकल रहे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में क

फोटो - 06 घटना के बाद निकल रहे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में क

फोटो – 06 घटना के बाद निकल रहे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में क



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें