
सामने आया श्रद्धा के एक पुराने प्रेमी का नाम
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ada48bffa84339ac70dbf7b”,”slug”:”up-names-of-several-of-shraddha-s-former-lovers-are-surfacing-including-aamir-s-role-in-her-escape-to-nepal-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सामने आया श्रद्धा के एक पुराने प्रेमी का नाम, आमिर की थी उसे नेपाल भगाने में भूमिका; इस तरह लिए होटल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सामने आया श्रद्धा के एक पुराने प्रेमी का नाम
– फोटो : अमर उजाला।
डीसीपी मध्य के सर्विलांस सेल के दफ्तर में तीनों आरोपियों से 10 सदस्यीय टीम ने अलग-अलग पूछताछ की। श्रद्धा से उसके मददगारों के नाम पूछे गए। इस पर उसने कहा कि वह खुद से अलग-अलग शहरों में जाकर छिप रही थी। पुलिस ने श्रद्धा को जब नेपाल सीमा के सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो वह इधर-उधर की बातें करने लगी। बाद में उसने स्वीकार किया कि नेपाल भागने में उसके प्रेमी दुबग्गा निवासी आमिर ने मदद की थी।
बयान में श्रद्धा ने यह कबूल किया कि लखनऊ से ही आमिर उसके साथ था। आमिर की मदद से ही बहराइच के रास्ते नेपाल में प्रवेश किया था। आरोपी मॉडल के बयान के बाद पुलिस अब एफआईआर में आमिर का नाम बढ़ाएगी। साथ ही आरोपी के खिलाफ इनाम भी घोषित किया जाएगा। डीसीपी मध्य ने बताया कि इस पूरे मामले में जिन लोगों ने भी श्रद्धा व अन्य आरोपियों की मदद की है, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।