उरई। बस डिपो के सामने कालपी रोड किनारे हाईटेंशन तारों के नीचे हो रहे अवैध निर्माण को उरई विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को सील कर दिया। करीब 290 वर्ग मीटर क्षेत्र में भूतल पर निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की ओर से पहले ही निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी काम बंद नहीं किया गया।

जिलाधिकारी एवं उरई विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने 22 अक्तूबर को मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया था। इसके बाद स्थल को पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। निर्माण रहमत पुत्र मुन्ना की ओर से कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सचिव, जोनल अधिकारी, पुलिस बल और प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

प्राधिकरण ने भवन निर्माण कराने वालों से अपील की है कि निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत करा लें। बिना अनुमति निर्माण करने पर नोटिस जारी करने के साथ सीलिंग, अभियोजन और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *