मऊरानीपुर। ग्राम बुखारा निवासी कांति देवी ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 19 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय परिवार के ही सुधीर कुशवाहा, रेखा व भानुप्रताप वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पति परमानन्द ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे बचाया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें