माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के महोई गांव में सोमवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। मकान के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े चोर जीने के रास्ते कमरे में दाखिल हो गए। सूटकेस और बक्सों के ताले तोड़कर 72 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह कमरे में बिखरा सामान देखकर गृहस्वामी के होश उड़ गए।

महोई निवासी किसान सरनाम सिंह सोमवार रात पत्नी रानी देवी और बेटे अमित सिंह के साथ खाना खाने के बाद सो गए। देर रात चोर मकान के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गए और जीने के रास्ते कमरे में दाखिल हो गए। चोरों ने सूटकेस और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे 72 हजार रुपये नकद, सोने की तीन जंजीरें, आठ अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, चार चूड़ियां, चांदी की पायल और झल्लर पेटी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह कमरे में सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर बंगरा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास छानबीन की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें