
रुद्राक्ष सांकेतिक
– फोटो : self
विस्तार
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान विश्व का सबसे अनूठा अनुष्ठान होगा। इस अनुष्ठान में पूर्व, पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण…देश के चारों कोनों के आचार्य आहुतियां डालेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई जगहों से पूजन सामग्री भी आ रही है। इसी क्रम में काशी से इंडोनेशियाई रुद्राक्ष की 151 मालाएं व गोमुखी मंगाई जा रही है। इसी माला से प्राण प्रतिष्ठा में मंत्रों का जप किया जाएगा।
