procession of Ghanta to be installed in Ayodhyadham was taken out in Etah

Ram Mandir: अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले ‘घंटे’ की निकाली गई शोभायात्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



उत्तर प्रदेश के एटा से अयोध्याधाम जाने वाला घंटा बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को शहर में इसकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बंघेल और भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।  शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। जिले कि निशानी अयोध्याधाम में स्थापित होने पर पूरे जिले को खुशी है। 

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लेकर देशभर में उल्लास है। श्रीराम के इस भव्य मंदिर में उत्तर प्रदेश के एटा की पहचान भी दिखेगी। मंदिर में स्थापित करने के लिए जिले से 2100 किलोग्राम वजन का अष्टधातु का घंटा भेंट किया जाएगा। 

चार वर्ष में बनकर तैयार हुआ

अयोध्याधाम में लगने वाले यह घंटा जिले के जलेसर क्षेत्र में तैयार किया गया है। अयोध्याधाम में यह घंटा रामसेवकपुरम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अनुमति मिल गई है। पूरे परिसर में लगने वाला यह सबसे बड़ा घंटा होगा। यह विशाल घंटा करीब चार वर्ष में बनकर तैयार हुआ है।

यहां से गुजरेगी शोभायात्रा  

इससे पहले सात जनवरी को जलेसर में इसका पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद सोमवार को वहां से शोभायात्रा शुरू की गई। बड़े वाहन में घंटे को रखा गया है। इसके साथ ही भक्तों का काफिला, अवागढ़, निधौली कलां होते हुए एटा पहुंचेगा। यहां से जीटी रोड, अलीगंज रोड होते हुए आगे अयोध्या के लिए बढ़ेगा। सभी श्रद्धालुओं को घंटे के दर्शन, पूजन का पूरा अवसर दिया जाएगा। 

छह फीट ऊंचा है घंटा

2100 किलो वजन का यह घंटा अष्टधातु से बनाया गया है। इससे निकलने वाले आवाज अद्भुत होगी। जो दूर-दूर तक लोगों को सुनाई देगी। घंटा निर्माण में करीब 25 लाख रुपये की लागत आई है। आकार में यह छह फीट ऊंचा और पांच फीट चौड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *