जालौन। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छत्रसाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।


58 यूपी बटालियन एनसीसी उरई के कमान अधिकारी कर्नल प्रसन्न सक्सेना के निर्देश पर एनसीसी के प्रभारी लेफ्टिनेंट रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कैडेटों ने विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कैडेटों ने नाटक के माध्यम से खुले में कूड़ा फेंकने, गंदगी फैलाने और सफाई के प्रति लापरवाही से होने वाली समस्याओं को सामने रखा। साथ ही लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, आसपास के वातावरण को साफ रखने और स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के दौरान कैडेटों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित आदत बनाने पर जोर दिया। कहा कि घर, विद्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई में सभी की सहभागिता जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही नगर को साफ-सुथरा और बेहतर बनाया जा सकता है। प्रभारी लेफ्टिनेंट रवि प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। अपने आसपास गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने से स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राकेश निरंजन, अशोक, सुशील, जगमोहन, प्रतीक आदि रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *