झांसी में गंभीर हालत में पत्नी को लेकर इलाज की आस में नर्सिंगहोम पहुंचे पति की बेबसी का शुक्रवार को गुमनावारा में मार्मिक नजारा देखने को मिला। पति चार घंटे तक पत्नी को नर्सिंगहोम के बाहर जमीन पर लिटाकर इलाज की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई चिकित्सक या कर्मचारी उसकी मदद के लिए नहीं आया। आरोप है कि नर्सिंगहोम के डॉक्टर और कर्मचारी ताला लगाकर चले गए।


महिला की हालत देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे और महिला को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

डिप्टी सीएमओ ने पुलिस के साथ नर्सिंगहोम की जांच की और वहां से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए। उन्होंने प्रथम दृष्टया मामले को चिकित्सकीय नैतिक मानकों के विपरीत बताया है। सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी के आदेश पर नर्सिंगहोम का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संचालक और डॉक्टर को शनिवार को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *