जालौन। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ब्लॉक सभागार में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उम्र के अनुरूप वजन, स्वास्थ्य और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन में मानस को सबसे स्वस्थ बच्चे के रूप में चुना गया।


प्रतियोगिता में सिद्धि, मानस, शरीफ, नम्रता सिंह, चेतन्या, कृतिका, वैश्नवी, रुद्रांश, आर्या, उन्नति, दिव्य और रुद्र ने प्रतिभाग किया। प्रभारी सीडीपीओ डॉली निरंजन ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक करना है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए और पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिवांशी और अवनी का अन्नप्राशन तथा ज्योति की गोदभराई कराई गई। इस मौके पर महेंद्र कुमार, तारिक, देवांश आदि रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *