{“_id”:”6b01147b9a77d5cc700cc901″,”slug”:”two-people-died-in-road-accident-including-assistant-manager-of-toll-plaza-in-ayodhya-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अयोध्या: सड़क हादसे में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Accident demo
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा कर लौट रहे टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर गंगाराम यादव निवासी कन्नौज और उनके सहकर्मी तहसीनपुर, रौनाही निवासी के रूप में हुई है। दोनों पंचकोसी परिक्रमा करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद मौके से भागे अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

