{“_id”:”6b0096a7b2cd4894770ed064″,”slug”:”morning-procession-held-on-the-occasion-of-guru-nanak-dev-prakash-parv-city-resonates-with-devotional-hymns-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166782-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी, शबद-कीर्तन से गूंजा शहर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-33-फतेहपुर- शहर स्थित गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकालते सिख समुदाय के लोग। संवाद
फतेहपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई प्रभात फेरी साईं मंदिर और वर्मा चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के दौरान संगत ने शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में निकली प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व 24 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर जतिंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह, चरनजीत सिंह, ज्ञानी प्रीतम सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत कौर, हरविंदर कौर, मंजीत कौर, ईशर कौर, सतबीर कौर, जसपाल कौर, खुशी, हरमीत कौर मौजूद रहे।

फोटो-33-फतेहपुर- शहर स्थित गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकालते सिख समुदाय के लोग। संवाद

