{“_id”:”6b010e7ab581ceb71b0de6fb”,”slug”:”married-delivery-man-found-hanging-in-agra-flat-live-in-partner-booked-2026-11-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दोहरी जिंदगी का खौफनाक अंत: पत्नी और दो बेटे, फिर भी लिव इन पार्टनर के साथ रह रहा था शिवम; इस हाल में मिली लाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शिवम का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक तरफ नगला पदी में पत्नी और दो बेटों के साथ पारिवारिक जीवन, दूसरी तरफ सिकंदरा के गणपति सिटी में किराए पर दूसरी महिला के साथ चार साल का लिव-इन रिश्ता। इस दोहरी जिंदगी के बीच एक ऑनलाइन डिलीवरी मैन शुभम राठौर का शव शुक्रवार सुबह फ्लैट के कमरे में फंदे से लटका मिला। जिस महिला का जन्मदिन चार दिन पहले धूमधाम से मनाया गया था, उसी पर परिजन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

