Car hits motorcycle; husband dies, wife and three children injured

फोटो 08:: राहुल। फाइल फोटो
– फोटो : 1

इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।


औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी राहुल (35) बृहस्पतिवार को बाइक की किस्त जमा करने के लिए अजीतमल गए थे। किस्त जमा करने के बाद रात में वह पत्नी गीता, तीन बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पत्नी गीता ने बताया कि महेवा के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा पहुंचाया गया।

यहां राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गीता ने बताया कि परिवार में बड़ी बेटी रागिनी, दो बेटे अमिताभ और अभिषेक व सबसे छोटी बेटी काव्या है। परिवार शंखवार कोरी समुदाय से ताल्लुक रखता है।

सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहकर परिवार झाड़ू बनाने का काम करता है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

फोटो 08:: राहुल। फाइल फोटो

फोटो 08:: राहुल। फाइल फोटो– फोटो : 1



Source link