Chaubari Mela begins with havan-pujan the banks of the Ramganga river

विधायक और डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में रामगंगा के तट पर चौबारी मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। ये मेला 28 नवंबर तक चलेगा। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र सिंह व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मेले का विधिवत हवन पूजन, फीता काटकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि चौबारी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कृति का परिचायक है, जिसे स्वच्छ व सुरक्षित रखना सभी की प्राथमिकता है। 


मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीना बाजार और झूले-चकरी प्रमुख आकर्षण हैं। नखासा लगा है। स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर को गोताखोर तैनात करने तथा आयोजकों को नियमानुसार झूले लगाने के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने चिकित्सा, सुरक्षा, सड़क मरम्मत, घाटों व मेले में हाईमास्ट लाइट तथा साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं से स्नान के दौरान घाटों पर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर ईशिता किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेला कमेटी का किया सम्मान

मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों व मेला कमेटी के सदस्यों का सम्मान किया गया। सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान डॉ. रजनीश सक्सेना, मोहम्मद नवी, सीएल शर्मा, संतोष उपाध्याय, कनिष्क शर्मा आदि मौजूद रहे।



Source link