Lucknow: Police failed to apprehend Aamir, who allegedly lured Shraddha to Nepal, and are investigating the si

श्रद्धा दुबे का प्रेमी अब तक फरार।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 शिवा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को नेपाल पहुंचाने वाले आमिर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आमिर इंस्टा पर लगातार रील पोस्ट कर रहा है। पुलिस ने दुबग्गा निवासी आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक आरोपी का नाम एफआईआर में बढ़ाया जाएगा और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस वारदात के बाद श्रद्धा के भागने का रूट मैप तैयार कर रही है। इसके अलावा पुतले के जरिए क्राइम सीन को दोहराया जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिवा की मौत आत्महत्या थी या उनकी हत्या की गई थी। पुलिस श्रद्धा का मोबाइल फोन तलाश कर रही है। श्रद्धा का फोन मिलने के बाद उसके मददगारों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 

पुलिस ने श्रद्धा के बैंक खातों की भी पड़ताल की है। यह पता लगाया जा रहा है कि श्रद्धा के खाते में किन लोगों ने रकम भेजे थे। इसके जरिए भी उसके करीबियों की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस का कहना है कि अगर शिवा ने आत्महत्या की थी तो आरोपी मौके से क्याें भाग निकले। श्रद्धा ने बयान में बताया कि वह डर गई थी, उसकी हालत खराब थी, जिसके कारण वह भाग गई थी। 

वहीं, शिवा की मां रंजना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रंजना का कहना है कि उन्हें पुलिस और सरकार पर पूरा भरोसा है। उधर, जेल में बंद श्रद्धा शनिवार को भी अपने करीबियों का इंतजार करती रही लेकिन उससे मिलने कोई नहीं पहुंचा। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण श्रद्धा के करीबी उससे मिलने से कतरा रहे हैं। श्रद्धा का कोई रिश्तेदार भी उससे मिलने नहीं आया। रायबरेली निवासी श्रद्धा के माता-पिता दूसरे दिन भी उससे मिलने नहीं आए। श्रद्धा को उम्मीद थी कि उसके वकील जेल में मिलने आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *