Traffic jam caused by an accumulation of vehicles loaded with paddy in the afternoon

फोटो: 14 पुराना भरथना तिराहे पर जाम में फंसे धान लदे वाहन। संवाद

भरथना। कृषि उत्पादन मंडी समिति में शुक्रवार को अचानक धान की आवक बढ़ने से कस्बे के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था खस्ताहाल हो गया। ऊसराहार और बिधूना मार्ग पर सुबह से ही धान लदे ट्रैक्टर, लोडर सहित अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहने से दोपहर से शाम तक जाम की स्थिति रही, इससे वाहन सवारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


कस्बे के मोहल्ला पुराना भरथना तिराहे पर दोपहर अचानक बड़ी संख्या में धान लदे वाहन पहुंच गए। इसके चलते रोड पर जाम लग गया। इनमें कई निजी वाहन, बाइक सवार और पैदल राहगीर फंस गए। जाम खुलवाने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यही स्थिति बिधूना मार्ग के तिराहे पर भी दिनभर बनी रही। वहीं, मंडी समिति मार्ग पर धान लदे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *