गरौठा। पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास उर्फ डमडम महाराज ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को बड़े पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के पक्ष में बताया। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, भ्रष्टाचार चरम पर है और देश में विकास कार्य पिछड़ रहे हैं। महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक नीतियों को लेकर बेफिक्र है। युवा सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं, पर सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। व्यास ने क्षेत्र के विकास पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर जिला महासचिव राजेंद्र बुंदेला, वीरेंद्र यादव, सोनू विश्वकर्मा, राजीव परमार, प्रदीप शर्मा, अमित सेंगर, सचिन कुमार, फहीम राईन, रवि श्रीवास, महिपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *