सरधुआ थाना क्षेत्र के सुरसेन मोड़ के पास शनिवार देर शाम बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के जोरवारपुर गांव निवासी राजा तिवारी (24) ने बताया कि वह शनिवार को बाइक से पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी अपनी मौसी सरोज उपाध्याय (60) को लेकर चिल्लीमल सरधुआ गांव में रिश्तेदार के यहां निमंत्रण पर जा रहा था।
सुरसेन मोड़ के पास ब्रेकर पर बाइक उछल गई, जिससे पीछे बैठीं मौसी छिटककर सड़क पर गिर गईं और लहूलुहान हो गईं। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
