Ayodhya Ram Temple live telecast of Pran Pratistha in Bareilly temples

रंगोली से बनाया राम मंदिर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रोडवेज के बस अड्डे, जंक्शन और छोटे-बड़े अन्य रेलवे स्टेशन भी सजाए गए हैं। विकास भवन, कलक्ट्रेट, नगर निगम, बिजली निगम के दफ्तर और विद्युत सबस्टेशन, बीडीए समेत अधिकतर सरकारी दफ्तरों में रोशनी की गई है। यह सजावट 27 जनवरी तक रहेगी। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया जाएगा। 

रामलला की अचल मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर कई दिन से सफाई का काम चल रहा था। अधिकतर कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर झालर लगाकर रोशनी की गई है। माहौल वैसा ही है, जैसा दिवाली पर होता है। नगर निगम का मुख्य भवन सजाया गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय चमक गए। अवर अभियंता संघ के दफ्तर में सजावट की गई है। नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर रामधुन गूंज रही है।

बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं…

पटेल चौक से नगर निगम रोड, बरेली कॉलेज रोड, सिविल लाइंस, सर्किट हाउस, श्यामगंज पुल से गांधी उद्यान मार्ग जगमग हो गए हैं। अक्षर विहार, सीआई पार्क, अय्यूब खां चौराहे पर सजावट हो गई है। झूलेलाल द्वार से स्वंयवर बरातघर, शील चौराहे से शहीद चौक तक, पीलीभीत बाइपास रोड, रामगंगानगर आवासीय योजना के मार्ग को भी रोशन किया गया है। बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं… जैसे गीत से शहर गुंजायमान हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें